पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव द्वारा जनपद में अवैध शराब तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए हैं । उक्त निर्देशों के क्रम में आज प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम *(हे0का0 भूपेन्द्र सिंह रावत, का0 महेन्द्र डंगवाल, का0 नीरज भोज) द्वारा मटयानी क्षेत्र में गश्त के दौरान एक ढाबे में अवैध रूप से शराब बेचने/परोसने वाले दुकान संचालक को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त गोविन्द चन्द, निवासी माण आठगांव, सिलिंग, पिथौरागढ़ के विरुद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 21/60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
ढाबे की आड़ में शराब परोसने/बेचने वाले दुकान संचालक को कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार |
















Leave a Reply