एसपी पिथौरागढ़ के मार्गदर्शन में “36वाँ सड़क सुरक्षा माह” के अंतर्गत पिथौरागढ़ पुलिस का जागरूकता अभियान जारी |

पिथौरागढ़ | पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्गत आदेश-निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी एवं क्षेत्राधिकारी कुंवर सिंह रावत के पर्यवेक्षण में जनपद क्षेत्रान्तर्गत यातायात जागरूकता हेतु “36वाँ सड़क सुरक्षा माह” अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है । इसी क्रम में यातायात निरीक्षक अयूब अली के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा टैक्सी, मालवाहक एवं अन्य वाहनों में रात्रि के समय दुर्घटनाओं से बचाव के उद्देश्य से रिफ्लेक्टिव टेप लगाए गए। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, सुरक्षित गति से वाहन चलाने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया । जनपद पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे स्वयं एवं दूसरों की सुरक्षा हेतु यातायात नियमों का पालन करें तथा सड़क सुरक्षा को अपनी जिम्मेदारी समझें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *