पिथौरागढ़ | देश की आज़ादी, एकता एवं अखंडता के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों की स्मृति में पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा पुलिस कार्यालय सहित जनपद के समस्त थानों, चौकियों एवं शाखाओं में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई । इस अवसर पर पुलिस कार्मिकों ने शहीदों के आदर्शों को आत्मसात करते हुए कर्तव्य, अनुशासन एवं निष्ठा के साथ राष्ट्र सेवा का संकल्प दोहराया ।
पिथौरागढ़ पुलिस शहीदों के बलिदान को शत-शत नमन करती है।
















Leave a Reply