पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के आदेशानुसार जनपद के सभी थानों द्वारा जनता की समस्याओ के त्वरित निवारण हेतु लगातार थाना दिवस आयोजित किये जा रहे है ।
इसी क्रम में थानाध्यक्ष कनालीछीना प्रवीण सिंह की अध्यक्षता में कस्बा कनालीछीना में प्रभावी रूप से थाना दिवस संचालित किया।
*इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य* —
• पुलिस व जनता के बीच संवाद को और अधिक मजबूत बनाना,
• समस्याओं का त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करना,
• तथा जनविश्वास को और सशक्त बनाना रहा।
*जनता की समस्याओं का गंभीरतापूर्वक समाधान*
प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत शिकायतों व समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा अनेक प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित नागरिकों को आश्वस्त किया गया कि—
*“जनसमस्याओं के समाधान हेतु पुलिस सदैव तत्पर है। किसी भी शिकायत को अनदेखा नहीं किया जाएगा।”
पिथौरागढ़ पुलिस — सेवा, सुरक्षा, सहयोग के लिए प्रतिबद्ध।
















Leave a Reply