लगभग डेढ़ वर्ष से फरार शातिर वारण्टी अभियुक्त को पिथौरागढ़ पुलिस ने हल्द्वानी से किया गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध धोखाधड़ी के मामलों में जनपद में जारी थे एक दर्जन से अधिक वारण्ट |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निरन्तर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पिथौरागढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है । कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा धर्मेश जोशी, निवासी भड़ेलवाड़ा, पिथौरागढ़ को गिरफ्तार किया गया है जिसके विरुद्ध धोखाधड़ी से सम्बन्धित विभिन्न मामलों में न्यायालय द्वारा लगभग एक दर्जन से अधिक वारण्ट जारी किए गए थे। उक्त अभियुक्त पिछले लगभग डेढ़ से दो वर्षों से फरार चल रहा था । अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एसएचओ कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक कमलेश चंद्र जोशी (चौकी प्रभारी, ऐचोली) द्वारा लगातार तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट के आधार पर सघन प्रयास किए जा रहे थे । अभियुक्त शातिर किस्म का होने के कारण पुलिस से बचने हेतु बार-बार अपने ठिकाने बदल रहा था । पुलिस द्वारा संभावित स्थानों पर मुखबिर तैनात किए गए। इसी क्रम में उपनिरीक्षक कमलेश चंद्र जोशी द्वारा हल्द्वानी क्षेत्र में सटीक सूचना प्राप्त कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (जनपद नैनीताल) से वारण्टी अभियुक्त धर्मेश जोशी को सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *