पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के आदेशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ गोविन् बल्लभ जोशी एवं पुलिस उपाधीक्षक धारचुला के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा सम्पूर्ण जनपद में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर देर रात्रि तक सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है ।
इसी क्रम में जनपद पुलिस द्वारा निम्नलिखित कार्रवाई की गई—
थाना गंगोलीहाट क्षेत्रान्तर्गत दो व्यक्तियों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर सरे आम उत्पात मचाया हुआ था तथा पुलिस अधिकारियों के आदेश निर्देशों की अवहेलना की जा रही थी । जिस पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगोलीहाट कैलाश चन्द्र जोशीके नेतृत्व में अपर उ0नि0 नरेन्द्र पाठक मय टीम द्वारा उक्त दोनों व्यक्तियों हयात राम व नरेश सिंह को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गयी ।
थाना थल क्षेत्रान्तर्गत हेमराज सिंह द्वारा उत्पात मचाकर शान्ति व्यवस्था भंग की हुई थी । थानाध्यक्ष प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया ।
अतिरिक्त, जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान, यातायात नियमों के उल्लंघन एवं मिशन मर्यादा अभियान के अंतर्गत कुल 151 व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई ।
















Leave a Reply