पिथौरागढ़ | पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्गत आदेश-निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, रेखा यादव के निर्देशन में जनपद क्षेत्रान्तर्गत यातायात जागरूकता हेतु “36वाँ सड़क सुरक्षा माह” अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है । इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी की अध्यक्षता में एल.एस.एम. डिग्री कॉलेज, पिथौरागढ़ में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी वरिष्ठ उपनिरीक्षक मदन बिष्ट, उपनिरीक्षक जितेन्द्र सोराड़ी, उपनिरीक्षक ललित डंगवाल* सहित कोतवाली पिथौरागढ़ के अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
इसी अभियान के अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगोलीहाट कैलाश चन्द्र जोशी एवं थानाध्यक्ष कनालीछीना प्रवीण सिं के नेतृत्व में कोतवाली गंगोलीहाट द्वारा भण्डारी गाँव, गंगोलीहाट तथा थाना कनालीछीना पुलिस द्वारा ग्राम पाली क्षेत्र में वाहन चालकों, स्थानीय युवाओं एवं आमजन को सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया । कार्यक्रम के दौरान आमजन को दोपहिया वाहन चलाते समय आईएसआई मानक हेलमेट तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, नशे की अवस्था में वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, ओवरलोडिंग व खतरनाक स्टंट से बचने तथा सुरक्षित एवं सतर्क वाहन संचालन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही नाबालिगों को वाहन न चलाने देने, अभिभावकों की जिम्मेदारी, रात्रि समय वाहन चलाते समय हेडलाइट, ब्रेक लाइट, इंडिकेटर व रिफ्लेक्टर को दुरुस्त रखने, पैदल यात्रियों को जेब्रा क्रॉसिंग का प्रयोग करने तथा आपातकालीन स्थिति में 112 व 108 सेवाओं का उपयोग करने के संबंध में भी जागरूक किया गया। इस दौरान जागरूकता पम्पलेट वितरित किए गए । इसके अतिरिक्त उपस्थित लोगों को “गुड समैरिटन (राह-वीर) योजना” के संबंध में जानकारी देते हुए सड़क दुर्घटना की स्थिति में घायलों की निःसंकोच सहायता करने, उन्हें शीघ्र अस्पताल पहुँचाने तथा इस संबंध में सरकार द्वारा प्रदत्त कानूनी संरक्षण के बारे में अवगत कराया गया।
















Leave a Reply