एसपी पिथौरागढ़ के मार्गदर्शन में “36वाँ सड़क सुरक्षा माह” के अंतर्गत पिथौरागढ़ पुलिस का जागरूकता अभियान जारी जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित |

पिथौरागढ़ | पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्गत आदेश-निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी एवं क्षेत्राधिकारी कुंवर सिंह रावत के पर्यवेक्षण में जनपद क्षेत्रान्तर्गत यातायात जागरूकता हेतु 36वाँ सड़क सुरक्षा माह अभियान संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए —

कोतवाली धारचूला क्षेत्रान्तर्गत प्रभारी निरीक्षक धारचूला हरेंद्र नेगी के नेतृत्व में उप निरीक्षक योगेश कुमार द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज (GIC) कालिका में छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

थाना बालुवाकोट क्षेत्र में थानाध्यक्ष मेघा शर्मा के नेतृत्व में बालुवाकोट पुलिस द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज (GIC) बालुवाकोट में विद्यार्थियों एवं आमजन को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई।

कोतवाली अस्कोट क्षेत्रान्तर्गत थानाध्यक्ष अस्कोट सुरेश कंबोज के नेतृत्व में चौकी ओगला प्रभारी उप निरीक्षक बसंत पंत मय टीम द्वारा ओगला क्षेत्र में वाहन चालकों, स्थानीय युवाओं एवं आमजन को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया।

इस दौरान हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, नशे की अवस्था में वाहन न चलाने तथा सुरक्षित एवं सतर्क वाहन संचालन के संबंध में जागरूक किया गया एवं पम्पलेट वितरित किए गए । इसके अतिरिक्त आमजन को गुड समैरिटन (राह-वीर) योजना के बारे में जानकारी देते हुए सड़क दुर्घटना की स्थिति में घायलों की निःसंकोच सहायता करने हेतु प्रेरित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *