पिथौरागढ़ | पुलिस मुख्यालय के आदेशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारियों के पर्यवेक्षण में जनपद में “36वाँ सड़क सुरक्षा माह” के अंतर्गत यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में आज यातायात पुलिस द्वारा नगर क्षेत्र में पम्पलेट वितरण कर वाहन स्वामियों, वाहन चालकों तथा स्कूली बच्चों को यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने हेतु जागरूक किया गया तथा सड़क सुरक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई । इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों से आमजन में यातायात नियमों के प्रति समझ बढ़ रही है तथा लोग सुरक्षित यातायात व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं ।
साथ ही आमजन को “गुड समैरिटन / राहवीर योजना” के बारे में भी अवगत कराया गया।
















Leave a Reply