एसपी पिथौरागढ़ के मार्गदर्शन में 36वाँ सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत पिथौरागढ़ पुलिस का जागरूकता अभियान जारी |

पिथौरागढ़ | पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्गत आदेश-निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी एवं क्षेत्राधिकारी कुंवर सिंह रावत के पर्यवेक्षण में जनपद क्षेत्रान्तर्गत यातायात जागरूकता हेतु 36वाँ सड़क सुरक्षा माह अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बेरीनाग नरेश कुमार के नेतृत्व में कोतवाली बेरीनाग पुलिस द्वारा कस्बा बेरीनाग क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से आमजन को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। साथ ही सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूकता पोस्टर/पैम्पलेट वितरित किए गए । इसके अतिरिक्त आमजन को गुड समैरिटन (राह-वीर) योजना के बारे में जानकारी देते हुए सड़क दुर्घटना की स्थिति में घायलों की निःसंकोच सहायता करने हेतु प्रेरित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *