गुमशुदा बच्चों महिलाओं एवं पुरुषों की तलाश व पुनर्वास हेतु ऑपरेशन स्माइल अभियान संचालित एएचटीयू टीम द्वारा भारत–नेपाल सीमा क्षेत्रों में भौतिक सत्यापन |

पिथौरागढ़ | पुलिस मुख्यालय, उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार गुमशुदा बच्चों, महिलाओं एवं पुरुषों की तलाश तथा पुनर्वास हेतु प्रदेश-भर में *“ऑपरेशन स्माइल”* अभियान संचालित किया जा रहा है । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव (IPS) के निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक एएचटीयू सतीश शर्मा के नेतृत्व में अभियान को प्रभावी बनाए जाने हेतु जनपद स्तर पर गठित ऑपरेशन स्माइल टीम द्वारा निरंतर कार्यवाही की जा रही है । आज ऑपरेशन स्माइल टीम के सदस्यों हे0का0 सुनील कुमार, का0 रणवीर कम्बोज एवं का0 महेन्द्र महर द्वारा अस्कोट, जौलजीबी, बलुवाकोट एवं धारचूला क्षेत्र में गुमशुदा व्यक्तियों के परिजनों के घर जाकर भौतिक सत्यापन किया गया। गुमशुदाओं की तलाश हेतु तकनीकी टीम की सहायता से भी निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं । अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एएचटीयू टीम द्वारा नेपाल पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करते हुए भारत–नेपाल सीमा के पुलों पर गुमशुदाओं से संबंधित पोस्टर एवं पैम्पलेट चस्पा किए गए। इसके अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक एएचटीयू सतीश शर्मा की अध्यक्षता में गुमशुदाओं की तलाश के संबंध में नेपाल पुलिस एवं एसएसबी के साथ एक समन्वय गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के गुमशुदा मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई । नेपाल पुलिस द्वारा गुमशुदाओं से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त होने पर पूर्ण सहयोग प्रदान किए जाने का आश्वासन दिया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *