शराब पीकर वाहन चलाने पर सख्त कार्रवाई 03 व्यक्ति गिरफ्तार, वाहन सीज |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के आदेशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी एवं पुलिस उपाधीक्षक धारचुला के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा सम्पूर्ण जनपद में विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर देर रात्रि तक सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में जनपद पुलिस द्वारा निम्नलिखित कार्रवाई की गई—
• *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में उ0नि0 ललित डंगवाल व उ0नि0 बबिता टम्टा मय पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक सुरेन्द्र सिंह मेहता व हयात सिंह मारकाना को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया।
• प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक कुंवर राम को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।

इसके अतिरिक्त, जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान, यातायात नियमों के उल्लंघन एवं मिशन मर्यादा अभियान के अंतर्गत कुल 74 व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *