थाना दिवस” पुलिस और जनता के बीच विश्वास का सेतु थाना बालुवकोट पुलिस ने थाना दिवस आयोजित कर लोगों की समस्याओं व सुझावों की ली जानकारी |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में थानाध्यक्ष बलुवाकोट श्रीमती मेघा शर्मा द्वारा ग्राम नया बस्ती थाना क्षेत्र में थाना दिवस का आयोजन किया गया । जिसमें स्थानीय लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया ।

*इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य* —
• पुलिस व जनता के बीच संवाद को और अधिक मजबूत बनाना,
• समस्याओं का त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करना,
• तथा जनविश्वास को और सशक्त बनाना रहा।

*जनता की समस्याओं का गंभीरतापूर्वक समाधान*
प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत शिकायतों व समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा अनेक प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही किया गया।

कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित नागरिकों को आश्वस्त किया गया कि—
*“जनसमस्याओं के समाधान हेतु पुलिस सदैव तत्पर है। किसी भी शिकायत को अनदेखा नहीं किया जाएगा।”*
पिथौरागढ़ पुलिस — सेवा, सुरक्षा, सहयोग के लिए प्रतिबद्ध।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *