पिथौरागढ़ | थानाध्यक्ष जौलजीबी प्रदीप यादव के नेतृत्व में अपर उप निरीक्षक लेख सिंह एवं अपर उप निरीक्षक महेश पन्त मय कोतवाली जौलजीबी पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र से लगभग 03 किलोमीटर दूर दूरस्थ क्षेत्र लॉली तथा लगभग 10 किलोमीटर दूर मेतली क्षेत्र में निवासरत वरिष्ठ नागरिकों से भेंट कर उनकी कुशलक्षेम जानी गई । इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनी गईं एवं आवश्यक सुझाव प्रदान किए गए । कोतवाली जौलजीबी पुलिस द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत बुजुर्गों का हालचाल लिया गया तथा उन्हें बच्चों की देखरेख, बुजुर्गों की सुरक्षा एवं देखभाल, नशा मुक्ति तथा साइबर फ्रॉड से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया ।
पिथौरागढ़ पुलिस का संदेश- वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनकी सुरक्षा, सम्मान एवं सहायता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
किसी भी आवश्यकता अथवा आपात स्थिति में 112 पर कॉल करें।
पिथौरागढ़ पुलिस — सदैव आपकी सेवा में
















Leave a Reply