शांति भंग व शराब पीकर वाहन चलाने पर सख्त कार्रवाई 04 व्यक्ति गिरफ्तार, वाहन सीज |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के आदेशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी एवं पुलिस उपाधीक्षक धारचुला के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा सम्पूर्ण जनपद में विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर देर रात्रि तक सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है ।

इसी क्रम में जनपद पुलिस द्वारा निम्नलिखित कार्रवाई की गई—

थानाध्यक्ष अस्कोट सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में उ0नि0 बसंत पंत* मय पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक हरीश राम को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में उ0नि0 ललित डंगवाल मय पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक पंकज कुमार को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया।

थानाध्यक्ष थल प्रकाश चन्द्र पाण्डे के नेतृत्व में अपर उ0नि0 दिनेश शर्मा मय पुलिस टीम द्वारा थल क्षेत्र में लड़ाई-झगड़ा कर शांति भंग करने वाले दिनेश राम निवासी मुवानी को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया।

थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डे के नेतृत्व में उ0नि0 आनन्द गिरी मय पुलिस टीम द्वारा जाजरदेवल क्षेत्र में लड़ाई-झगड़ा कर शांति भंग करने वाले मोहित जोशी निवासी जाजरदेवल को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 172 के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया।

इसके अतिरिक्त, जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान, यातायात नियमों के उल्लंघन एवं मिशन मर्यादा अभियान के अंतर्गत कुल 104 व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *