ठेले की आड़ में ‘बार’ चला रहा था संचालक कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने नशे की दुकान कर दी बंद |

पिथौरागढ़ | प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम (उ0नि0 ललित डंगवाल, हे0का0 भूपेन्द्र सिंह, का0 नीरज भोज) द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत सघन चेकिंग अभियान चलाया गया । चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा बिण क्षेत्र में स्थित एक ढाबे/ठेले पर छापेमारी की गई, जहाँ दुकान संचालक द्वारा लोगों को अवैध रूप से शराब बेची एवं परोसी जा रही थी । पुलिस टीम द्वारा मौके से उक्त दुकान संचालक रितेश कुमार निवासी बिण, पिथौरागढ़ को गिरफ्तार किया गया तथा उसके विरुद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 21/60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।

अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *