पिथौरागढ़ | उत्तराखण्ड राज्य को नशामुक्त (ड्रग फ्री) बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “ड्रग फ्री देवभूमि” अभियान को सार्थक करने हेतु पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है । नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव द्वारा जनपद पुलिस को सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए नशा तस्करों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं । इसी क्रम में थाना जाजरदेवल पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है, जिसमें एक व्यक्ति को अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण*
विगत दिवस क्षेत्राधिकारी कुंवर सिंह रावत के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में थाना जाजरदेवल पुलिस टीम द्वारा वड्डा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक दुकान से 518 ग्राम अवैध चरस (पन्नी सहित) बरामद की गई । पुलिस द्वारा दुकान संचालक भगवान सिंह को गिरफ्तार किया गया ।
*विधिक कार्यवाही*
पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त भगवान सिंह, निवासी ग्राम चिमतोली तल्ली, वड्डा, थाना जाजरदेवल के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत थाना जाजरदेवल में अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
*बरामद माल*
▪️ 518 ग्राम (पन्नी सहित) अवैध चरस
















Leave a Reply