पिथौरागढ़ |
पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के आदेशानुसार, पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी एवं पुलिस उपाधीक्षक धारचुला के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा जनपद भर में जगह-जगह नाकाबन्दी कर देर रात्रि तक सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है ।
इसी क्रम में जनपद पुलिस द्वारा निम्न कार्यवाही की गई—
*थाना थल क्षेत्र*
थानाध्यक्ष थल प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक बालादत्त जोशी को गिरप्तार कर वाहन सीज किया गया ।
*कोतवाली डीडीहाट क्षेत्र*
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डीडीहाट संजय जोशी के नेतृत्व में उ0नि0 प्रियंका मौनी व उनकी टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक रवि कुमार को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।
इसके अतिरिक्त, जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चैकिंग अभियान, ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन एवं मिशन मर्यादा अभियान के अंतर्गत कुल 151 व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई ।
















Leave a Reply