गुमशुदा बच्चों, महिलाओं व पुरुषों की तलाश एवं पुनर्वास हेतु ऑपरेशन स्माइल” संचालित एएचटीयू टीम द्वारा गुमशुदाओं का किया भौतिक सत्यापन |

पिथौरागढ़ | पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार गुमशुदा बच्चों, महिलाओं व पुरुषों की तलाश एवं पुनर्वास हेतु प्रदेश भर में “ऑपरेशन स्माइल” अभियान चलाया जा रहा है । इस क्रम में पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव (IPS) के निर्देशन में अभियान को प्रभावी बनाने हेतु जनपद स्तर पर गठित ऑपरेशन स्माइल टीम अपर उ0नि0 प्रेम बल्लभ छिमवाल, हे0 का0 संगीता छाबड़ा, का0 निर्मल किशोर, का0 रणवीर कम्बोज द्वारा आज झूलाघाट क्षेत्र में गुमशुदाओं के घर जाकर भौतिक सत्यापन किया गया । गुमशुदाओं की तलाश हेतु टैक्निकल टीम की मदद से प्रयास किये जा रहे हैं । अभियान को सफल बनाने हेतु अन्य विभागों एवं संस्थाओं द्वारा समन्वय बनाकर कार्य किया जा रहा है ।  साथ ही टीम द्वारा कोतवाली झूलाघाट से अपर उ0नि0 लोकेंदर मय टीम व एसएसबी के साथ मिलकर भारत-नेपाल सीमा पुल पर चैकिंग अभियान चलाया तथा लोगों को मानव तस्करी के सम्बन्ध में जागरूक किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *