पुलिस का मानवीय चेहरा वरिष्ठ नागरिक की चिंता दूर, मुस्कान लौटी चेहरे पर |

पिथौरागढ़ | वुडलगांव वड्डा निवासी वरिष्ठ नागरिक शेर सिंह का मोबाइल फोन गुम हो जाने से वे काफी चिंतित थे । उन्होंने थाना जाजरदेवल में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई । थानाध्यक्ष मनोज पाण्डेय द्वारा तुरंत CEIR पोर्टल पर कार्यरत कर्मियों को निर्देश दिए गए कि फोन बरामदगी हेतु निरंतर प्रयास किए जाएँ । लगातार मेहनत और तत्परता के परिणामस्वरूप मनोज पाण्डेय एवं का० अंकिता के सराहनीय प्रयासों से गुम हुआ मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद कर लिया गया । मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए | वरिष्ठ नागरिक को उनका मोबाइल सुपुर्द किया गया, जिससे उनके चेहरे पर संतोष और राहत की मुस्कान लौट आई ।

पिथौरागढ़ पुलिस
हमेशा आपकी सेवा, सुरक्षा और विश्वास के लिए तत्पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *