पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव द्वारा जनपद में अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं । इन्हीं निर्देशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए छेड़ा से आगर जाने वाली सड़क पर चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति पूरन राम पुत्र — निवासी आगरखेत, पिथौरागढ़ को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है |
कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने 10 लीटर कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार |
















Leave a Reply