गुमशुदा बच्चों, महिलाओं व पुरुषों की तलाश एवं पुनर्वास हेतु “ऑपरेशन स्माइल” संचालित एएचटीयू, चौकी वड्डा पुलिस, डॉग स्क्वायड व एसएसबी द्वारा संयुक्त रूप से सीमा क्षेत्र में चलाया सर्च अभियान |

पिथौरागढ़ | पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार गुमशुदा बच्चों, महिलाओं व पुरुषों की तलाश एवं पुनर्वास हेतु प्रदेश भर में “ऑपरेशन स्माइल” अभियान चलाया जा रहा है। जिस क्रम में 22 नवम्बर 2025 को ग्राम हल्दू से एक 65 वर्षीय मदन सिंह के गुम होने की सूचना थाना जाजरदेवल पुलिस को मिली थी । पुलिस लगातार उक्त व्यक्ति की तलाश हेतु टैक्निकल व मैनवल आधार पर प्रयास कर रही है । चूंकि ग्राम हल्दू भारत-नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा से लगा हुआ है तथा जिस स्थान से वह गुम हुआ है उसके पास तेज बहाव में काली नदी बहती है । गुमशुदा की नदी में गिरने की आशंका होने के कारण एएचटीयू टीम अपर उ0नि0 प्रेम बल्लभ छिमवाल, हे0 का0 सुनील कुमार, हे0 का0 संगीता छाबड़ा, का0 निर्मल किशोर, का0 रणवीर कम्बोज, का0 महेन्द्र महर, चौकी प्रभारी वड्डा उ0नि0 आशीष रावत, हे0 का0 जरनैल सिंह, हे0 का0 गंगा सिंह, का0 इन्द्र प्रकाश, का0 ललित मोहन तथा डॉग स्क्वायड टीम, एसएसबी टीम द्वारा संयुक्त रूप से भारत-नेपाल सीमा क्षेत्रों में काली नदी के आस पास सर्च अभियान चलाया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *