10 वर्षीय गुमशुदा बालक सकुशल मिला जौलजीबी व बलुवाकोट पुलिस की सतर्कता से टली अनहोनी |

पिथौरागढ़ | जौलजीबी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक 10 वर्षीय बालक कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत बलधार क्षेत्र में अकेले घूम रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा बालक को नियमानुसार सुरक्षित करते हुए कोतवाली में रखा गया तथा उसकी पहचान हेतु मोबाइल फोन एवं रेडियोग्राम के माध्यम से आसपास के समस्त थानों को सूचना दी गई । पुलिस जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि उक्त बालक के गुमशुदा होने की सूचना थाना बलुवाकोट में पूर्व से ही पंजीकृत थी, जिस पर बलुवाकोट पुलिस द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी । पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बालक के पिता श्री कलक बहादुर, निवासी नेपाल से सम्पर्क कर उन्हें कोतवाली बुलाया गया। पूछताछ में बालक ने बताया कि वह नेपाल से धारचुला पुल के माध्यम से भारत आ गया था तथा वहां से जौलजीबी पहुँच गया, किन्तु रास्ता भटक जाने के कारण वह वापस घर नहीं जा पा रहा था । कोतवाली जौलजीबी एवं थाना बलुवाकोट पुलिस के आपसी समन्वय, सतर्कता एवं सूझ-बूझ से समय रहते कोई भी अनहोनी होने से टल गई तथा बालक को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया ।

*सराहनीय भूमिका निभाने वाली पुलिस टीम*
• प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली जौलजीबी – नीरज चौधरी
• थानाध्यक्ष, बलुवाकोट – मेघा शर्मा
• अपर उ0नि0 सतेन्द्र पाल सिंह
• हे0का0 महेश पन्त
• का0 मनोज मर्तोलिया
• का0 जीवन मेहरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *