कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस व एसओजी/ए.एन.टी.एफ. की संयुक्त बड़ी कार्रवाई 15.34 ग्राम हेरोइन बरामद, तस्कर गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | उत्तराखंड को “ड्रग फ्री देवभूमि” बनाने के संकल्प को मजबूत करते हुए पिथौरागढ़ पुलिस नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कस रही है। 31st व नववर्ष के परिपेक्ष में जनपद के प्रत्येक एन्ट्री प्वाइन्टों व मुख्य-मुख्य स्थानों पर सघन चैकिंग अभियान चलाने हेतु पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव द्वारा जनपद जनपद पुलिस, एसओजी को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं । इसी क्रम में विगत दिवस एस.ओ.जी./ ए.एन.टी.एफ. और कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को हेरोइन (स्मैक) सहित गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है ।

*घटना का विवरण*

विगत दिवस क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक SOG नीरज भाकुनी व एसएचओ कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन के नेतृत्व में एस.ओ.जी./ए.एन.टी.एफ. व चौकी घाट पुलिस टीम द्वारा घाट बैरियर पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था । चेकिंग के दौरान लोहाघाट से पिथौरागढ़ की ओर आती एक स्विप्ट डिजायर कार को चैकिंग हेतु रोका गया तो कार में बैठे एक व्यक्ति राहुल कुमार निवासी भाटकोट कोतवाली-पिथौरागढ उम्र 20 वर्ष के कब्जे से कुल 15.34 ग्राम हेरोइन बरामद हुई । अभियुक्त को मौके पर ही गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध धारा 8/21 NDPS Act के तहत कोतवाली पिथौरागढ़ में अभियोग पंजीकृत किया गया है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *