कास्टेबल (एम) से एएसआई (एम) पदोन्नति पर शुभकामनाएँ |

पिथौरागढ़ | कास्टेबल (एम) से एएसआई-एम पद पर पदोन्नत होने पर लेखा मनराल एवं रजनी फर्त्याल को पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव द्वारा उनके कंधों पर एक स्टार लगाकर पदोन्नति की शुभकामनाएँ दी गईं । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने दोनों पदोन्नत कर्मियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं अनुशासन के साथ करेंगे तथा विभाग की गरिमा को और अधिक सुदृढ़ करेंगे । कार्यक्रम के दौरान पुलिस उपाधीक्षक श्री गोविन्द बल्लभ जोशी सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे ।

पिथौरागढ़ पुलिस परिवार की ओर से दोनों पदोन्नत कर्मियों को हार्दिक शुभकामनाएँ ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *