पिथौरागढ़ | जनपद में अपराधों की रोकथाम, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा समग्र सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में व्यापक सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।
डोर-टू-डोर सत्यापन
जनपद पुलिस की टीमें प्रतिदिन—मकानों,दुकानों/प्रतिष्ठानों,निर्माण स्थलों,तथा विभिन्न मोहल्लों और बस्तियों में डोर-टू-डोर जाकर बाहरी जनपदों/राज्यों व नेपाल से आकर रहने वाले व्यक्तियों का सत्यापन कर रही हैं । इसी क्रम में कल आज *एसएचओ कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कस्बा पिथौरागढ़ क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग अभियान चलाया । जिसमें उपनिरीक्षक कमलेश जोशी (चौकी प्रभारी एचोली) मय टीम द्वारा टकाना व सिनेमालाइन क्षेत्र में चार मकानों में सत्यापन चैक करने पर किरायेदार बिना सत्यापन के रहते हुए पाए गए। पुलिस ने सम्बन्धित मकान मालिकों के विरूद्ध पुलिस अधिनियम के तहत 10 – 10 हजार रूपये के चालान जारी किए ।
















Leave a Reply