पिथौरागढ़ | अपराधों की रोकथाम, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा समग्र सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से थाना क्षेत्र में व्यापक सत्यापन अभियान चलाया गया । उक्त अभियान के अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बेरीनाग नरेश कुमार गंगवार* के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न मकानों, दुकानों/प्रतिष्ठानों, निर्माण स्थलों, मोहल्लों एवं बस्तियों में डोर-टू-डोर जाकर बाहरी जनपदों/राज्यों तथा नेपाल से आकर निवास कर रहे व्यक्तियों का सत्यापन किया गया । सत्यापन के दौरान चौकोड़ी क्षेत्र में 03 मकानों में किरायेदार बिना पुलिस सत्यापन के निवास करते हुए पाए गए। इस पर पुलिस द्वारा संबंधित मकान मालिकों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई। एक व्यक्ति नरेन्द्र सिंह पर ₹5000/- का नगद जुर्माना किया गया। दो व्यक्तियों प्रकाश कार्की एवं किरन देवी के विरुद्ध ₹10,000/- ₹10,000/- के न्यायालय चालान किए गए । जनपद पुलिस द्वारा आम जनमानस से अपील की जाती है कि अपने किरायेदारों, घरेलू सहायकों एवं बाहरी व्यक्तियों का समय से पुलिस सत्यापन अवश्य कराएं, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके ।
पुलिस द्वारा इस प्रकार के सत्यापन अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
















Leave a Reply