पिथौरागढ़ | आज एसएचओ झुलाघाट संजीव कुमार की अध्यक्षता में कोतवाली झुलाघाट क्षेत्र अंतर्गत निवासरत लोगों के साथ थाना दिवस का आयोजन किया गया। थाना दिवस के दौरान उपस्थित ग्रामीणों/नागरिकों की समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी ली गई । इस अवसर पर जनसमस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा संबंधित समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया गया । एसएचओ झुलाघाट द्वारा लोगों से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की समस्या या सूचना होने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करें तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें । थाना दिवस के आयोजन का उद्देश्य जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर त्वरित न्याय एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है ।
एसएचओ झुलाघाट संजीव कुमार की अध्यक्षता में कोतवाली झुलाघाट क्षेत्र अंतर्गत निवासरत लोगों के साथ थाना दिवस का आयोजन किया गया। थाना दिवस के दौरान उपस्थित ग्रामीणों/नागरिकों की समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी ली गई ।
















Leave a Reply