मानस पोर्टल की सूचना पर पिथौरागढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई एसओजी व कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस टीम द्वारा चरस तस्कर धर दबोचा, 319.5 ग्राम चरस बरामद |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के आदेशानुसार जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से बचाने हेतु पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग व अभियान चलाया जा रहा है । नशे के कारोबार पर रोकथाम के लिए संचालित मानस टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर–1933 पर प्राप्त सूचनाओं का पुलिस द्वारा त्वरित एवं गंभीरता से संज्ञान लिया जा रहा है । इसी क्रम में मानस पोर्टल पर एक शिकायत प्राप्त हुई, जिसमें एक व्यक्ति द्वारा अवैध चरस की तस्करी कर युवाओं को नशे की दलदल में धकेलने की जानकारी दी गई थी। उक्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव द्वारा एसओजी एवं कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस को तत्काल जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए । कल देर सायं को क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी एवं प्रभारी एस.ओ.जी. नीरज भाकुनी के नेतृत्व में एसओजी व कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा डुंगरा मैग्नेसाइट के पास दबिश देकर अभियुक्त दीपक चन्द्र, निवासी ग्राम डुंगरा, कोतवाली पिथौरागढ़ को 319.5 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया । पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह आसपास के गांवों से छोटी-छोटी मात्रा में चरस एकत्र कर उसे महंगे दामों में बेचता था। अभियुक्त के कब्जे से चरस बिक्री से अर्जित ₹3250/- नगद भी बरामद किए गए । अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है ।

पिथौरागढ़ पुलिस आमजन से अपील करती है कि नशे से संबंधित किसी भी सूचना को मानस हेल्पलाइन 1933 पर साझा करें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *