शराब पीकर वाहन चलाने वाले को कोतवाली बेरीनाग पुलिस ने किया गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव द्वारा जनपद के समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि शांति एवं कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तथा ट्रैफिक रूल तोड़ने, नशे में वाहन चलाकर अपनी व दूसरों की जान खतरे में डालने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसी क्रम में विगत दिवस सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी व सीओ के0एस0रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस ने चैकिंग अभियान चलाया गया । इसी क्रम में कोतवाली बेरीनाग से एसएचओ नरेश कुमार गंगवार के नेतृत्व में वरिष्ठ उ0नि0 हरीश सिंह कोरंगा मय टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान एक अल्टो चालक हिमांशु सिंह निवासी चनकाना बेरीनाग, द्वारा शराब के नशे में मदहोश होकर वाहन चलाकर अपनी व दूसरों की जान खतरे में डाली जा रही थी । पुलिस टीम द्वारा उक्त चालक को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *