ढाबे की आड़ में शराब परोसने/ बेचने वाले ढाबा संचालक को थाना जाजरदेवल पुलिस ने किया गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | थाना जाजरदेवल से पुलिस टीम उ0नि0 आनन्द गिरी, हे0का0 मनोज कुमार, का0 अनन्त प्रसाद द्वारा गुप्त सूचना पर छापेमारी के दौरान सुवालेख- मलान तिराहे पर स्थित एक भोजनालय की आड़ में लोगों को अवैध रूप से शराब परोसने/ बेचने वाले ढाबा संचालक जगदीश सिंह निवासी झूणी पिथौरागढ़ को 19 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध थाना जाजरदेवल में धारा 21/60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया । इसके अतिरिक्त, जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन एवं मिशन मर्यादा अभियान के अंतर्गत कुल 50 व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *