पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव द्वारा जनपद के समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि शांति एवं कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तथा ट्रैफिक रूल तोड़ने नशे में वाहन चलाकर अपनी व दूसरों की जान खतरे में डालने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसी क्रम में विगत दिवस सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी व सीओ के0एस0रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस ने चैकिंग अभियान चलाकर निम्न कार्रवाई की –
एसएचओ कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन के नेतृत्व में पुलिस टीम उ0नि0 कमलेश जोशी (चौकी प्रभारी ऐचोली), का0 दिगम्बर सिंह* द्वारा चैकिंग के दौरान एचोली स्थित एक ढाबे में अवैध रूप से शराब परोसने/ बेचने वाले ढाबा संचालक महेन्द्र सिंह सामन्त निवासी ग्राम सिंगदा थाना लोहाघाट हाल पता ऐचोली पिथौरागढ को 17 पव्वे अवैध अंग्रेज शराब के साथ गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 21/60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया ।
थाना नाचनी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बारा में नीरज सिंह द्वारा गांव वालों को गाली गलौच तथा दराती दिखाकर भय का माहौल बनाया हुआ था । *थानाध्यक्ष नाचनी श्री मंगल सिंह नेगी* के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर उक्त व्यक्ति को धारा 126/135/170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया ।
इसके अतिरिक्त, जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर ट्रैफिक नियम उल्लंघन एवं मिशन मर्यादा अभियान के अंतर्गत कुल 86 व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की गई।
















Leave a Reply