पिथौरागढ़ | आज प्रातः कोतवाली पिथौरागढ़ में लिखित सूचना प्राप्त हुई कि लगभग 60 वर्ष आयु की एक महिला, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ है, कल सायं लगभग 04:00 बजे से लापता है । सूचना प्राप्त होते ही उपनिरीक्षक कमलेश जोशी (चौकी प्रभारी ऐचोली) के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेजों का गहनता से अवलोकन किया गया | सतर्क प्रयासों के फलस्वरूप पुलिस टीम ने सूचना मिलने के महज 03 घंटे के भीतर उक्त मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को सकुशल बरामद कर लिया । बरामद महिला के परिजनों द्वारा बताया गया कि महिला का नाम साबू, उम्र 60 वर्ष है, जो बचपन से ही मानसिक रूप से अस्वस्थ है । महिला को सकुशल पाकर पुलिस द्वारा परिजनों के सुपुर्द किया गया । पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता एवं मानवीय दृष्टिकोण से की गई इस त्वरित कार्रवाई की परिजनों द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी ।
मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए पिथौरागढ़ पुलिस ने मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को सकुशल परिजनों से मिलाया |
















Leave a Reply