पिथौरागढ़ | मानवीय एवं सामाजिक कार्यों में पिथौरागढ़ पुलिस के साथ-साथ आम जनमानस भी बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता निभा रहा है, जो समाज में ईमानदारी एवं नैतिक मूल्यों का उत्कृष्ट उदाहरण है । विगत दिवस पिथौरागढ़ निवासी कवीन्द्र सिंह को एक आई-फोन मिला, जिसे उन्होंने ईमानदारी का परिचय देते हुए कोतवाली पिथौरागढ़ में पुलिस के सुपुर्द कर दिया |
कोतवाली पिथौरागढ़ में तैनात कांस्टेबल नरेश बोरा द्वारा तत्परता से मोबाइल फोन के वास्तविक स्वामी अभिषेक से संपर्क कर उन्हें थाने बुलाया गया तथा आवश्यक सत्यापन के उपरान्त फोन सकुशल उनके सुपुर्द किया गया । इसी क्रम में कोतवाली डीडीहाट क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति को दो मोबाइल फोन (एक ओप्पो एवं एक वन-प्लस) मिले, जिन्हें उन्होंने कोतवाली डीडीहाट पुलिस को सौंपा। कोतवाली डीडीहाट में नियुक्त कांस्टेबल मोहन टम्टा द्वारा मोबाइल फोन के स्वामी हेमन्त सिंह से संपर्क कर उन्हें बुलाया गया तथा दोनों मोबाइल सकुशल उनके सुपुर्द किए गए।
पिथौरागढ़ पुलिस आमजन द्वारा दिखायी गई इस ईमानदारी एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भूरि-भूरि प्रशंसा करती है तथा अन्य नागरिकों से भी ऐसे मानवीय कार्यों में आगे आने की अपील करती है ।
मानवीय कार्यों में पुलिस के साथ आमजन की सराहनीय सहभागिता |
















Leave a Reply