एएचटीयू पिथौरागढ़ द्वारा स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित |

पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ पुलिस के प्रभारी निरीक्षक एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) सतीष शर्मा के नेतृत्व में एएचटीयू टीम व सीडब्लूसी, चाईल्ड हैल्पलाईन द्वारा संयुक्त रूप से राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नैनीपातल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में भिक्षावृत्ति, बाल श्रम, बाल विवाह, नशे के दुष्परिणाम, महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराधों की रोकथाम, सड़क सुरक्षा एवं मानव तस्करी की रोकथाम जैसे विषयों पर विद्यार्थियों को जागरूक किया गया । इस अवसर पर हे0 का0 प्रेम बल्लभ छिमवाल का0 निर्मल किशोर उपस्थित रहे। साथ ही चाईल्ड हैल्पलाइन, सीडब्लूसी के सदस्य, विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री दिलीप कुमार* तथा शिक्षण स्टाफ ने भी सक्रिय सहभागिता की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *