पिथौरागढ़ | जनपद में शान्ति एवं कानून व्यवस्था खराब करने वालों के विरूद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में मड़मानले निवासी अशोक धामी द्वारा थाना परिसर में उत्पात मचाकर शान्ति व्यवस्था भंग की जा रही थी । जिसे उ0नि0 आनन्द गिरी द्वारा धारा 172 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लेकर वैधानिक कार्रवाई की गयी । कस्बा बलुवाकोट में रोहित चन्द्र जोशी द्वारा उत्पात मचाकर लोक अवदूषण फैलाया जा रहा था जो पुलिस के समझाने पर भी नही मान रहा था । हे0 का0 पूरन सिंह धामी द्वारा उक्त व्यक्ति को धारा 126/135/170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया । इसके अतिरिक्त, जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर ट्रैफिक नियम उल्लंघन एवं मिशन मर्यादा अभियान के अंतर्गत कुल 91 व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की गई ।
सरे आम उत्पात मचाकर शान्ति व्यवस्था भंग करने पर दो लोगों को लिया पुलिस हिरासत में |
















Leave a Reply