शराब पीकर वाहन चलाने व शान्ति व्यवस्था भंग करने में कुल 03 लोग गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | एसपी रेखा यादव के निर्देशन में ट्रैफिक रूल तोड़ने व शान्ति एवं कानून व्यवस्था खराब करने तथा होटल ढाबों की आड़ में शराब तस्करी करने वालों के विरूद्ध जनपद पुलिस द्वारा विगत देर रात्रि तक सघन चैकिंग अभियान चलाया गया । जिस क्रम में विगत देर रात्रि तक सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी, सीओ के0एस0रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा चैकिंग अभियान चलाया जिस दौरान निम्न कार्रवाई की गयी |

कोतवाली गंगोलीहाट से वरिष्ठ उ0नि0 बी0सी0 मासीवाल मय टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक केशर सिंह निवासी पातालभुवनेश्वर को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।

थाना कनालीछीना पुलिस को सूचना मिली कि अंकुश चन्द निवासी पश्चिमी दिल्ली द्वारा लड़ाई झगड़ा कर उत्पात मचाया हुआ है । अपर उ0नि0 राजेन्द्र कुमार मय टीम के मौके पर पहुँचे जहां उक्त व्यक्ति को समझाने का प्रयास किया । उक्त व्यक्ति और अधिक उग्र होने लगा । पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को धारा 126/135(3)/170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया ।
कोतवाली डीडीहाट से अपर उ0नि0 प्रदीप मिश्रा मय टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक नीरज सिंह निवासी रानीखेत डीडीहाट को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।

इसके अतिरिक्त, जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर ट्रैफिक नियम उल्लंघन एवं मिशन मर्यादा अभियान के अंतर्गत कुल 72 व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *