पीएम राजकीय इण्टर कॉलेज दशाईथल में कोतवाली गंगोलीहाट पुलिस का जागरूकता कार्यक्रम |

पिथौरागढ़ | थाना गंगोलीहाट से वरिष्ठ उपनिरीक्षक बी0सी0 मासीवाल, हेड कॉन्स्टेबल देश दीपक व अन्य पुलिस कर्मियों द्वारा पीएम राजकीय इण्टर कॉलेज दशाईथल में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम के दौरान छात्र–छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ को महिला सुरक्षा, बाल अपराधों की रोकथाम, साइबर अपराधों से बचाव, यातायात नियमों तथा नवीन कानूनों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई । उपस्थित विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के उपाय, किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना की सूचना तुरंत पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया । पुलिस टीम द्वारा महिला एवं बच्चों से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई तथा यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट/सीट बेल्ट के उपयोग और सड़क सुरक्षा के महत्व पर विशेष जोर दिया गया । कार्यक्रम के अंत में छात्र–छात्राओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया तथा कानून के प्रति जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *