पिथौरागढ़ | एसपी रेखा यादव के निर्देशन में ट्रैफिक रूल तोड़ने व शान्ति एवं कानून व्यवस्था खराब करने तथा होटल ढाबों की आड़ में शराब तस्करी करने वालों के विरूद्ध जनपद पुलिस द्वारा विगत देर रात्रि तक सघन चैकिंग अभियान चलाया गया । जिस क्रम में विगत देर रात्रि तक सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी सीओ के0एस0रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा चैकिंग अभियान चलाया जिस दौरान निम्न कार्रवाई की गयी –
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बेरीनाग नरेश कुमार गंगवार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान तीन वाहन चालकों क्रमशः 1-पवन राम निवासी पीपली, 2-दीपक भट्ट निवासी मैतोली, 3-सुभाष बवेजा निवासी नार्थ वेस्ट दिल्ली को गिरफ्तार कर तीनों के वाहन सीज किये गये ।
इसके अतिरिक्त, जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर ट्रैफिक नियम उल्लंघन एवं मिशन मर्यादा अभियान के अंतर्गत कुल 107 व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की गई ।
















Leave a Reply