पिथौरागढ़ | एसपी रेखा यादव के निर्देशन में ट्रैफिक रूल तोड़ने व शान्ति एवं कानून व्यवस्था खराब करने वालों के विरूद्ध जनपद पुलिस द्वारा विगत देर रात्रि तक सघन चैकिंग अभियान चलाया गया । जिस क्रम में थानाध्यक्ष नाचनी मंगल सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक भगवान राम को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया । इसके अतिरिक्त, जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर ट्रैफिक नियम उल्लंघन एवं मिशन मर्यादा अभियान के अंतर्गत कुल 69 व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की गई ।
शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक को थाना नाचनी पुलिस ने किया गिरफ्तार सार्वजनिक/धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने एवं ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 69 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई |
















Leave a Reply