ओवरलोडिंग पर पिथौरागढ़ पुलिस की कड़ी कार्रवाई मैक्स वाहन सीज |

पिथौरागढ़ | पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। ओवरलोडिंग जैसी खतरनाक प्रवृत्तियों पर पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है, जिससे लोगों की जान जोखिम में न पड़े । इसी क्रम में आज यातायात निरीक्षक अय्यूब अली द्वारा चैकिंग के दौरान एक मैक्स वाहन में स्कूटी लादकर ले जाते हुए पकड़ा गया। वाहन में खतरनाक तरीके से ओवरलोड सामान ले जाने पर वाहन को तत्काल सीज किया गया ।

पिथौरागढ़ पुलिस की अपील
• ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
• वाहन में क्षमता से अधिक सवारी या सामान न रखें।
• आपकी लापरवाही आपकी एवं दूसरों की जान को खतरे में डाल सकती है।
पिथौरागढ़ पुलिस सड़क सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *