पिथौरागढ़ | आज पुलिस अधीक्षक रेखा यादव द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, गंगोलीहाट की छात्राओं के साथ एक महत्वपूर्ण करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर इस सत्र में सक्रिय रूप से भाग लिया और विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया । सत्र के दौरान एस0पी0 महोदया ने छात्राओं को महिला अपराधों, बाल अधिकार एवं बाल अपराधों, पोक्सो एक्ट, तथा हाल ही में लागू हुए नये आपराधिक कानूनों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की । इसके अतिरिक्त उन्होंने छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, समय-प्रबंधन, अध्ययन-पद्धति व उपलब्ध संसाधनों के प्रभावी उपयोग से संबंधित कई महत्वपूर्ण सुझाव और टिप्स भी दिए । एस0पी0 महोदया ने कहा कि छात्राओं में अपार क्षमता है और सही मार्गदर्शन, आत्मविश्वास तथा अनुशासन से वे किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर सकती हैं। उन्होंने छात्राओं को अपने लक्ष्यों पर केंद्रित रहते हुए समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया । कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को सुरक्षा, कानून-जागरूकता एवं करियर-निर्माण के प्रति जागरूक करना था, जिसे विद्यालय प्रशासन व छात्राओं द्वारा अत्यंत सराहा गया ।
पुलिस अधीक्षक ने छात्राओं को दिया सुरक्षा, कानून एवं करियर मार्गदर्शन |
















Leave a Reply