पिथौरागढ़ | पिथौरागढ़ में अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन! कल शाम एसओजी और कोतवाली पिथौरागढ़ की संयुक्त टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने न केवल कच्ची शराब बरामद की, बल्कि जंगल में चल रही अवैध शराब बनाने की भट्टी को भी ध्वस्त कर दिया । एसपी रेखा यादव के सख्त निर्देशों के बाद यह कार्रवाई लगातार तेज की गई है । सीओ गोविंद बल्लभ जोशी और सीओ के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में बीते दिनों से चेकिंग और छापेमारी अभियान लगातार चलाया जा रहा है । इसी क्रम में कल शाम एसएचओ ललित मोहन जोशी और एसओजी प्रभारी नीरज भाकुनी के नेतृत्व में पुलिस व एसओजी (स्पेशन ऑपरेशन ग्रुप) टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दिग्तोली के पास जंगल में दबिश दी। पुलिस ने मौके से दो अभियुक्त—रमेश राम, निवासी भुरमुनी पिथौरागढ़, ललिता प्रसाद, निवासी दिग्तोली पिथौरागढ़ को 15 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 60(1)/60(2) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया । छापेमारी के दौरान पुलिस ने जंगल में लगाई गई अवैध भट्टी को तोड़फोड़ कर नष्ट किया और शराब बनाने में उपयोग हो रहे करीब 100 लीटर लहन को भी नष्ट किया। इसके अलावा स्टोव, कनस्तर, पाइप का टुकड़ा और स्टील की परात सहित कई उपकरणों को भी कब्जे में लिया गया । अवैध शराब की बरामदगी सिर्फ कार्रवाई नहीं, लोगों की जान बचाने का कदम है। ऐसी जहरीली शराब समाज और लोगों के स्वास्थ के लिए खतरा है—पुलिस की कार्रवाई से एक बड़ा नुकसान टल गया ।
पिथौरागढ़ पुलिस का अवैध शराब तस्करों पर जबरदस्त एक्शन, जंगल में चल रही भट्टी का भंडाफोड़ एसओजी पुलिस का संयुक्त प्रहार! 15 लीटर कच्ची शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 100 लीटर लहन किया खत्म |













Leave a Reply