पिथौरागढ़ पुलिस एक्शन मोड में, चेक बाउंस के वारण्टी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | पिथौरागढ़ पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जिसके खिलाफ चेक बाउंस के मामले में अदालत द्वारा एन.आई. एक्ट के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर और क्षेत्राधिकारी परवेज अली के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कोर्ट में प्रस्तुत करने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है । इस कड़ी में अभियुक्त मो0 शहनवाज, पुत्र जमील अहमद, निवासी शेखपुर वार्ड नं0 1 बरेली, उ0प्र0, हाल निवासी सिनेमा लाईन पिथौरागढ़ के खिलाफ चेक बाउंस का मामला दर्ज किया गया था। अदालत द्वारा बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद अभियुक्त पेश नहीं हुआ, जिसके बाद अदालत ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। इसके बाद, एसएचओ कोतवाली ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मनोज जलाज मय टीम द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं के बाद न्यायालय में पेश किया गया । एसपी रेखा यादव ने बताया कि यह कार्रवाई न्यायिक प्रक्रिया के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, और इस प्रकार के मामलों में किसी भी प्रकार की ढील या लापरवाही नहीं बरती जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *