पिथौरागढ़ | जनपद पुलिस द्वारा विगत देर रात्रि तक सघन चैकिंग अभियान चलाकर निम्न कार्रवाई की गयी –
थानाध्यक्ष बलुवाकोट मेघा शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक मो0 तहसीन निवासी टनकपुर को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।
कोतवाली धारचुला क्षेत्रान्तर्गत बहादुर सिंह धामी द्वारा सरेआम उत्पात मचाकर शान्ति व्यवस्था भंग की जा रही थी । एसएचओ कोतवाली धारचुला हरेन्द्र सिंह नेगी के नेतृत्व में वरिष्ठ उ0नि0 अम्बी राम मय टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरप्तार किया गया ।
इसके अतिरिक्त, जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर ट्रैफिक नियम उल्लंघन एवं मिशन मर्यादा अभियान के अंतर्गत कुल 136 व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की गई ।













Leave a Reply