पिथौरागढ़ | कोतवाली पिथौरागढ़ क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति द्वारा कोतवाली में सूचना दी गई कि अभियुक्त हिमांशु कुमार ने उनकी नाबालिग पुत्री का शारीरिक शोषण किया तथा घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी । प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली पिथौरागढ़ में अभियुक्त के विरुद्ध धारा 64/115(2)/352/351(2)/137(2)/142 बी.एन.एस. एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया । पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव द्वारा मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी व सीओ श्री के0एस0रावत के पर्यवेक्षण में जाँच एवं आवश्यक कार्यवाही तथा अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु एक विशेष टीम गठित की गई। एसएचओ कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी (नेतृत्व), उ0नि0 बबीता टम्टा, हे0का0 भूपेन्द्र सिंह, का0 नीरज भोज, का0 होशियार सिंह द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त हिमांशु कुमार को कोर्ट तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूरी करने के पश्चात न्यायालय में प्रस्तुत किया गया । पिथौरागढ़ पुलिस आम जनता से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना या संवेदनशील सूचना छिपाएँ नहीं, तुरंत पुलिस को सूचित करें। आपकी सूचना गोपनीय रखी जाएगी ।
एसपी के निर्देश पर टीम सक्रिय, नाबालिग के शारीरिक शोषण मामले का आरोपी गिरफ्तार |













Leave a Reply