पिथौरागढ़ | जनपद में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आम जनता में सुरक्षित वातावरण की भावना को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में आज जनपद पुलिस एवं जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च आयोजित किया गया । इस फ्लैग मार्च में उपजिलाधिकारी पिथौरागढ़ मंजीत सिंह व पुलिस उपाधीक्षक के0एस0 रावत, ने भी सम्मिलित होकर जन-जन को संदेश दिया कि प्रशासन और पुलिस जनपद में पूर्णतः सतर्क है। इसके अतिरिक्त एसएचओ कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी, एसओ थाना जाजरदेवल मनोज पाण्डेय सहित कोतवाली पिथौरागढ़, पुलिस कार्यालय, थाना जाजरदेवल एवं थाना कनालीछीना से पुलिस बल ने एकत्र होकर प्रतिभाग किया । इसके साथ ही फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस द्वारा लोगों से शान्ति, सद्भाव एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी गई कि किसी भी प्रकार की हुड़दंग, अराजकता या अशान्ति फैलाने का प्रयास करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा । जनपद पुलिस नागरिकों को आश्वस्त करती है कि उनकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा पुलिस हर परिस्थिति में तत्पर और सक्रिय है ।
शान्ति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु जनपद पुलिस व जिला प्रशासन का फ्लैग मार्च |













Leave a Reply