पिथौरागढ़ | धारचूला निवासी दानी नाथ द्वारा कोतवाली पिथौरागढ़ में तहरीर दी गयी कि 29 नवम्बर की रात्रि में किसी अज्ञात वाहन ने कुमौड़ से जाखनी रोड पर, उनके पुत्र को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसके परिणामस्वरूप उसकी मृत्यु हो गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 106(1)/281 बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया । एसपी पिथौरागढ़ रेखा यादव द्वारा घटना के त्वरित एवं प्रभावी खुलासे हेतु कोतवाली पुलिस को सख्त दिशा-निर्देश दिए गए।
गहन जांच—लगभग 30–35 CCTV फुटेज की पड़ताल, तकनीकी व मानवीय खुफिया जुटाया सीओ के0 एस0 रावत के पर्यवेक्षण में व एसएचओ कोतवाली पिथौरागढ़ श्री ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने घटनास्थल से लेकर शहर के विभिन्न मार्गों तक फैले लगभग 30–35 CCTV फुटेज बारीकी से खंगाले। साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ कर महत्वपूर्ण तकनीकी व मैनुअल इनपुट एकत्रित किए गए । लगातार मेहनत, पैनी निगरानी और प्रभावी अनुसन्धान के बाद पुलिस टीम ने घटना का पूर्ण खुलासा करते हुए आरोपी की पहचान करन सिंह महर निवासी कुमौड़ के रूप में की, जिसने मृतक को टक्कर मारने की बात सामने आई। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रगति पर है । इस मामले में पुलिस की सतर्कता, समयबद्ध विवेचना, तकनीकी संसाधनों का उपयोग और टीमवर्क एक बार फिर यह सिद्ध करता है कि पिथौरागढ़ पुलिस अपराधों के खुलासे एवं जनसुरक्षा के प्रति पूर्णतः समर्पित है ।













Leave a Reply