मुख्य अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा नरेंद्र सिंह कुँवर एवं प्रभारी स्टेशन अधिकारी पिथौरागढ़ नरेंद्र प्रसाद द्वारा नैनी-सैनी एयरपोर्ट पिथौरागढ़ की अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया ।

पिथौरागढ़ | मुख्य अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा नरेंद्र सिंह कुँवर एवं प्रभारी स्टेशन अधिकारी पिथौरागढ़ नरेंद्र प्रसाद द्वारा नैनी-सैनी एयरपोर्ट पिथौरागढ़ की अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान एयरपोर्ट के सभी अग्निशमन सुरक्षा कर्मी, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के प्रमुख बिंदु
• एयरपोर्ट परिसर में उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों की कार्यशीलता की जाँच
• आपात स्थिति में प्रतिक्रिया समय व टीम की तैयारियों का मूल्यांकन
• फायर सेफ्टी प्रोटोकॉल और इमरजेंसी एग्ज़िट प्लान की समीक्षा
• संवेदनशील क्षेत्रों में अग्नि जोखिम व सुरक्षा उपायों की परख

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
मुख्य अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र सिंह कुँवर द्वारा टीम को—
• आग लगने की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया
• उपकरणों के नियमित रखरखाव
• आपातकालीन ड्रिल्स को और बेहतर बनाने
• यात्रियों व स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित करने
से संबंधित आवश्यक फायर सेफ्टी दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *