पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी एवं के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा लगातार विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, ताकि आमजन विशेषकर युवा वर्ग तक महत्वपूर्ण एवं उपयोगी जानकारियाँ पहुँचाई जा सकें । इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बेरीनाग नरेश कुमार गंगवार के नेतृत्व में कोतवाली बेरीनाग पुलिस टीम—अपर उ0नि0 अशोक चौधरी, अपर उ0नि0 गिरीश चन्द्र, अन्य पुलिसकर्मी तथा हाईवे पेट्रोल यूनिट द्वारा महाविद्यालय गणाई गंगोली में छात्राओं एवं शिक्षण स्टाफ हेतु एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने छात्राओं और शिक्षकगणों को युवाओं से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सरल, व्यावहारिक एवं जागरूकता बढ़ाने वाली जानकारी प्रदान की। मुख्य विषयों में शामिल रहे—
• सोशल मीडिया सेफ्टी – फेक आइडी से बचाव, ओटीपी फ्रॉड, रेफरल लिंक स्कैम
• ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड – गेम क्रेडिट, इन-ऐप खरीद, रिवार्ड लिंक धोखाधड़ी
• साइबर बुलिंग एवं उसकी रिपोर्टिंग प्रक्रिया
• सड़क सुरक्षा – हेलमेट एवं सीटबेल्ट का महत्व
• नशा मुक्ति – नशे से दूरी व उसके शारीरिक एवं मानसिक दुष्परिणाम
• नये कानूनों, अधिकारों एवं जनहित पोर्टल की जानकारी
• महत्वपूर्ण हेल्पलाइन – साइबर क्राइम पोर्टल, मानस हेल्पलाइन 1933, साइबर हेल्पलाइन 1930, डायल 112 आदि कार्यक्रम में महाविद्यालय प्रबंधन के प्राचार्य श्री सिद्धेश्वर सिंह सहित समस्त शिक्षण स्टाफ मौजूद रहा। उपस्थित छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम की सराहना की और इसे अत्यंत उपयोगी बताया ।













Leave a Reply